फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: मोटे अनाज के उपभोग से होने वाले फायदे के बारे में बताया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। बाल विकास परियोजना पौड़ी के अंतर्गत स्मार्ट आंगनबाड़ी केंद्र पूल्ड हाउस में पोषण माह की गतिविधि का आयोजन किया गया। आयोजन में सुपोषित किशोरी सशक्त नारी की थीम पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से स्थानीय अनाज से खाद्य सामग्री तैयार करने के साथ ही मोटे अनाज, फल, सब्जी आदि की प्रदर्शनी लगाकर महिलाओं, बच्चों एवं किशोरियों को आहार में मोटा अनाज, फल और सब्जी लेने लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन




बाल विकास परियोजना अधिकारी आशा रावत द्वारा पोषण माह की जानकारी देते हुए बताया कि किशोरी, गर्भवती एवं धात्री माता और 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को किस तरह से सुपोषित किया जाए, इस बारे में बताया गया। कार्यक्रम में सुपरवाइजर सुषमा रावत व गीता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका, किशोरी बालिकाएं, महिलाएं, गर्भवती महिलाएं, धात्री महिलाएं और बच्चे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें