फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: मुख्यालय में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे

Mon, 10 Aug 2026 04:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी/पाबौ। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को जिला मुख्यालय व पाबौ में तिरंगा यात्रा हुई। तिरंगे के साथ छात्र-छात्राओं, जनप्रतिविधियों व आम लोगों के साथ पूरा शहर राष्ट्रीय ध्वज के रंगों में नजर आया।
विज्ञापन

शहर के डीएवी इंटर काॅलेज से तिरंगा यात्रा शुरू होकर रामलीला मैदान पहुंची। पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत व कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने यात्रा की अगुवाई की। वहीं विकासखंड पाबौ में हर घर तिरंगा अभियान के तहत यात्रा निकाली गई। मंत्री डॉ. रावत सहित स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों व युवाओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। इस मौके पर विधायक राजकुमार पोरी, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत, ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी, पूर्व विधायक मुकेश कोली, पूर्व पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम, सीईओ अत्रेश सयाना, बीईओ मास्टर आदर्श आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें