फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: वायु सेना में भर्ती के दिए टिप्स

Wed, 01 May 2024 07:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पौड़ी। नई दिल्ली स्थित वायुसेना चयन केंद्र व एयरफोर्स चंडीगढ़ की ओर से विभिन्न शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को वायु सेना में परमानेंट कैडर, अग्निवीर कैडर व अफसर कैडर भर्ती के टिप्स दिए गए। अभियान के दूसरे दिन सार्जेंट दीपक केसरी की अगुवाई में जीआईसी कंडारा, जीआईसी पौड़ी नगर और जीजीआईसी पौड़ी में भर्ती प्रेरक अभियान चलाया गया। इस मौके पर वायु सेना के अफसरों ने छात्र-छात्राओं की शंकाओं का समाधान किया। बताया कि परमानेंट कैडर की भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता व फिजिकल फिटनेस की जानकारियां दी। बताया कि मेडिकल असिस्टेंट पद के लिए भौतिक, रसायन व जीवविज्ञान विषयों का होना अनिवार्य है। साथ ही बीएससी फार्मेसी वाले अभ्यर्थी भी इसमें शामिल हो सकते हैं। बताया कि आगामी 3 से 12 जुलाई तक एयरफोर्स स्टेशन चंडीगढ़ में मेडिकल असिस्टेंट कैडर की भर्ती होने जा रही है। इसके लिए उन्होंने युवाओं को अभी से तैयारियाें में जुटजाने को कहा। इस मौके पर संजय कुंडु और दुष्यंत आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें