पौड़ी। ग्राम सभा धनाऊ मल्ला में जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत पेयजल लाइन का काम धीमी गति से चल रहा है। ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष कमल रावत ने जिलाधिकारी से शिकायत कर लापरवाही बरतने वाले संबंधित ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत पेयजल लाइन भी अनियमित तरीके से बिछाई गई है। बताया कि इस संबंध में पूर्व में सीएम पोर्टल व जिला कार्यालय में शिकायत की जा चुकी है लेकिन निस्तारण अभी तक नहीं हो पाया। नई पेयजल योजना का काम पूरा हो जाए तो पानी सुचारु रूप से मिले। उन्होंने जिलाधिकारी से ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की मांग की।