फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: रंगोली के जरिए कर्मचारियों ने उठाई पुरानी पेंशन बहाली की मांग

Sat, 07 Nov 2026 06:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर इस वर्ष भी प्रदेशभर के शिक्षक एवं कर्मचारियों ने रंगोली के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाई। इसके तहत कर्मचारियों ने अपने घरों में रंगोली सजाकर उसमें ओपीएस लिखकर हुए पुरानी पेंशन बहाली का संदेश दिया। मातृशक्ति ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
विज्ञापन

गढ़वाल मंडल मंत्री राजीव उनियाल ने कहा कि संयुक्त मोर्चा का एकमात्र लक्ष्य पुरानी पेंशन बहाली है। जब तक यह मांग पूरी नहीं होती, तब तक विभिन्न माध्यमों से संघर्ष जारी रखा जाएगा। गढ़वाल मंडल अध्यक्ष शंकर भट्ट ने कहा कि ओपीएस ही कर्मचारियों का एकमात्र लक्ष्य है। उन्होंने सरकार से इस महत्वपूर्ण विषय पर कर्मचारियों का साथ देते हुए पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की।
कार्यक्रम में सुधा पांडेय, सतीश कुमार, दिनेश नेगी, अंकित रौथाण, अंकुश नौटियाल, विजया आर्या, भवान सिंह नेगी, अंकित कठैत, मंजू नेगी, सुभाष भट्ट, मुरली मनोहर भट्ट, विजय गुसाईं, सावित्री आर्य ने प्रतिभाग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें