फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: छाम के तीन युवाओं ने मिनरल वाटर प्लांट शुरू कर पेश की स्वरोजगार की मिशाल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। यदि कुछ कर गुजरने का हौसला हो तो राहें आसान हो जाती हैं। यही हौसला कीर्तिनगर ब्लॉक के लक्षमोली से करीब तीन किमी. दूरी पर हिंसरियाखाल रोड से लगे छाम गांव के तीन युवाओं ने कर दिखाया है। उन्होंने यहां प्रतिदिन 24 हजार ली. उत्पादन क्षमता का पीयोनीर मिनरल वाटर प्लांट स्थापित कर स्वरोजगार की नई मिशाल पेश की है। इससे क्षेत्र के करीब 30 बेरोजगारों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार से जोड़ा गया है।
विज्ञापन

नोएडा में बतौर सीए कार्यरत मनीष पंवार ने बताया कि गांवों से लगातार हो रहे पलायन को देखते हुए उनके मन में गांव में ही अपने संसाधनों का उपयोग कर स्वरोजगार शुरू करने का विचार आया। इस विचार को उन्होंने अपने परिवार के मुकेश पंवार व रघुनाथ सिंह पंवार, हैप्पी के साथ साझा कर इसे मूर्त रूप देने का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि इसके लिए उत्तराखंड सरकार की ओर से चलाई जा रही मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का लाभ उठाकर मिनरल वाटर प्लांट स्थापित किया गया। कहा कि इस पूरे काम में करीब एक करोड़ का बजट खर्च हुआ है। उन्होंने बताया कि उनके घर के पास ही प्राकृतिक रूप से शुद्ध पानी का बड़ा स्रोत है, जिसको उपयोग में लाकर इस स्टार्टअप को शुरू करने में मदद मिली है। कहा गत 19 जनवरी को इसका शुभारंभ हो गया है। पहले ही चरण में इस स्टार्टअप को मिल रहे आर्डर से पहाड़ में स्वरोजगार के बेहतर अवसरों की उम्मीद जगी है। कहा प्लांट में अलग-अलग कार्यों के लिए ब्लोमोल्डिंग मशीन, आरओ प्लांट, आरएफसी मशीन, स्टीकर लेबल मशीन, बैच कोडिंग मशीन, सीरिंक रैप मशीन लगाई गई हैं। इसके अलावा प्लांट के अंदर ही माइक्रो बायोलॉजिकल लैब और केमिस्ट लैब भी है।
-
क्षेत्र में शादी व अन्य समारोहों में निशुल्क उपलब्ध कराएंगे पानी के जार
स्टार्टअप शुरू करने वाले मनीष पंवार ने कहा कि आसपास के क्षेत्रों में उनकी कंपनी शादी व अन्य समारोहों में आवश्यकता के अनुरूप 20-20 लीटर के पानी के जार निशुल्क रूप से उपलब्ध कराएंगे। कहा कि इसकी घोषणा प्लांट के शुभारंभ पर भी की गई है। इसके अलावा काम में दक्ष जरूरतमंद महिलाओं को रोजगार में प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन


मेरा इस विधानसभा में यही सपना है कि यहां का हर नौजवान इस तरह की औद्योगिक इकाइयां लगाएं और अपने आसपास के लोगों को रोजगार मुहैया कराएं। इसमें उनके स्तर से जो सहयोग होगा वह देने के लिए तैयार हैं। मनीष, मुकेश व हैप्पी स्टार्टअप शुरू करने के लिए बधाई के पात्र हैं।
विनोद कंडारी, देवप्रयाग विधायक।

मेरे गांव के तीन युवाओं ने स्वरोजगार की नई मिशाल पैदा की है। इससे क्षेत्र के अन्य युवा भी उद्यम लगाने के लिए प्रेरित होंगे। मिनरल वॉटर के रूप में जो स्टार्टअप शुरू किया गया है उससे आस-पास के युवाओं के लिए भविष्य में और भी रोजगार अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन

सोवन सिंह पंवार, निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख कीर्तिनगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें