फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड अस्पताल में तीन संक्रमित भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में तीन कोरोना संक्रमित भर्ती हो गए हैं। इनमें दो चमोली जिले के तपोवन क्षेत्र से हैं। जबकि एक बेस अस्पताल श्रीनगर का जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर है।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व कोविड अस्पताल के वार्ड खाली हो गए थे, लेकिन यहां शनिवार को दोबारा केस आने शुरू हो गए हैं। अस्पताल के पीआरओ अरुण बडोनी ने बताया कि शनिवार शाम चमोली जिले से एक वृद्धा व एक युवक को बेस अस्पताल लाया गया। रेपिड टेस्ट में पॉजिटिव आने पर दोनों को कोरोना वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। दोनों ही संक्रमित एक ही गांव के हैं। जबकि रविवार को एक जेआर डॉक्टर को भी पॉजिटिव आने पर वार्ड में भर्ती किया गया है। डॉक्टर बेस अस्पताल के जेआर हॉस्टल में रहता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें