फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: गंगा तटीय क्षेत्रों में गंदगी फैलाने वालों का होगा चालान

Tue, 13 Jan 2026 06:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीओ की अध्यक्षता में हुई जिला गंगा समिति की मासिक बैठक
विज्ञापन

पौड़ी। मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन सभागार में जिला गंगा समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई।
सीडीओ ने फूलचट्टी सेवा आश्रम क्षेत्र से प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए संबंधित स्नान घाटों व आसपास के क्षेत्रों में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ चेतावनी बोर्ड लगाने व आवश्यकतानुसार चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि नगर निगम श्रीनगर में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के लिए भूमि उपलब्ध हो गई है। स्वर्गाश्रम क्षेत्र में केएलडी जनवरी के अंत तक व नीलकंठ क्षेत्र में निर्माणाधीन केएलडी मार्च माह तक प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

पौड़ी में श्रीनगर मार्ग पर लीगेसी वेस्ट निस्तारण को सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है जिसके तहत नगर पालिका को ठोस अपशिष्ट निस्तारण लिए उपयुक्त भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में वन विभाग की एसडीओ आयशा बिष्ट, जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें