फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: इस हफ्ते चिकित्सक नवजातों के स्वास्थ्य की करेंगे विशेष जांच

Mon, 16 Nov 2026 06:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। स्वास्थ्य विभाग ने जनपद में नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा और बेहतर देखभाल के प्रति जागरूकता बढ़ाने को लेकर नवजात शिशु सप्ताह आयोजित किया जा रहा है। सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रमों को लेकर सीएमओ डॉ. मेघना असवाल ने चिकित्सकों व विभागीय अधिकारियों के साथ तैयारी बैठक ली।
विज्ञापन

सीएमओ ने सभी सीएमएस और एमओआईसी को नवजात शिशु सप्ताह के तहत जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। बताया कि सप्ताह के दौरान नवजात शिशुओं की गुणवत्तापूर्ण देखभाल, स्तनपान का महत्व, जन्म के तुरंत बाद आवश्यक देखभाल, कंगारू मदर केयर, टीकाकरण, संक्रमण से बचाव और नवजात शिशुओं में खतरे के लक्षणों की समय पर पहचान के लिए व्यापक जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हितेन जंगपांगी, डॉ. हरेंद्र, ईएनटी सर्जन डॉ. दिगपाल दत्त, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहित आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें