फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: व्यापार सभा चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल, व्यापारियों की होगी बैठक

Tue, 12 May 2026 07:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। व्यापार सभा के आगामी चुनाव को लेकर बाजार में इन दिनों माहौल गर्माने लगा है। चार साल बाद होने जा रहे चुनाव को लेकर व्यापारियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी को लेकर अब चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए व्यापारियों की एक बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन

बैठक में व्यापार सभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही व्यापारियों से सुझाव भी लिया जाएगा ताकि चुनाव प्रक्रिया सभी की सहमति से तय हो सके। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी ने कहा कि व्यापार सभा व्यापारियों की प्रमुख संस्था है और इसका चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से होना जरूरी है। उन्होंने सभी व्यापारियों से बैठक में पहुंचकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। नगर में करीब दो हजार व्यापारी पंजीकृत माने जाते हैं, जबकि अभी तक लगभग 1100 व्यापारियों की सदस्यता रसीद कट चुकी है। ऐसे में आगामी बैठक को चुनावी दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें