पौड़ी। विकासखंड कल्जीखाल के ग्राम सभा गहड़ की नवनिर्वाचित प्रधान अर्चना देवी ने ग्राम सभा के तीन व्यक्तियों पर धमकी देने का आरोप लगाया है। कहा कि तीनों लोग गांव के विकास और सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।
उन्होंने डीएम को ज्ञापन भेजकर तीनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में प्रधान अर्चना देवी ने बताया कि वह त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत अनुसूचित जाति की आरक्षित सीट से प्रधान निर्वाचित हुईं। 22 नवंबर को ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में पहली खुली बैठक हुई थी, जिसमें तीन व्यक्तियों ने उन्हें गाली-गलौज और मारने की धमकी दी गई। ग्राम प्रधान ने मामले में एसएसपी से भी शिकायत की है।