फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय बेस चिकित्सालय में विश्व स्तनपान दिवस पर शुरू किए गए साप्ताहिक कार्यक्रम पर अनेक जागरूकता संबंधी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसके समापन कार्यक्रम में विजयी रहे एमबीबीएस छात्र-छात्राओं, नर्सिंग स्टाफ व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य डा. सीएमएस रावत ने कहा कि स्तनपान ही जीवन का संकल्प है। बाल रोग विभाग के एचओडी डॉ. व्यास रौठार, सहायक प्रोफेसर डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव ने कहा कि एक सप्ताह तक चले कार्यक्रम में पोस्टर, स्लोगन, क्विज, कविता सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई है। पोस्टर प्रतियोगिता में एमबीबीएस बैच 2018 के सब्बा असलम, मनीषा रावत, बैच 2020 की शिवाली व शोभा, बैच 2021 से अलंकृति, मिमनषा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कविता में निवेदिता बिष्ट, राहुल व कशिश पहले स्थान पर रही। स्लोगन में अजय, गौरव प्रथम तथा क्वीज में नर्सिंग की सरिता ने बाजी मारी। पोस्टर में सरिता, भावना, अमृता व प्रियंका अब्बल रही। साथ ही काउंसलर विजयलक्ष्मी को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. विनीता रावत, डॉ. दीपा हटवाल, डॉ. निरंजना, डॉ. प्रतिक्षा, डॉ.ललित, डॉ. अभिमन्यु, डॉ. अशोक व रेखा रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें