फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना जांच मशीन का प्रशिक्षण लेने जाएगी टीम

विज्ञापन
corona - फोटो : corona
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण जांच के लिए रियल टाइम पॉलीमरेज चेन रिएक्शन (आरटी पीसीआर) मशीन चलाने और नमूने लेने के प्रशिक्षण लेने राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर की टीम पीजीआई चंडीगढ़ जाएगी। कॉलेज प्रशासन ने टीम के सदस्यों के नाम पीजीआई को भेजे दिए हैं। संस्थान के अनुसार, पीजीआई से प्रशिक्षण तिथि मिलने के बाद टीम रवाना कर दी जाएगी। प्रशिक्षण उपरांत श्रीनगर में भी कोरोना संक्रमण जांच सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन

सरकार के निर्देशानुसार गढ़वाल के केंद्र बिंदु में स्थित मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमण जांच की जानी है। इसके लिए माइक्रोबायोलॉजी विभाग में लैब बनाने के साथ ही स्थानीय स्तर पर संकाय सदस्यों, रेजीडेंट डॉक्टरों, इंटर्न, नर्सिंग स्टाफ व तकनीशियनों को कोरोना संक्रमण से पीड़ित व संदिग्धों के नमूने लेने का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने बताया कि उत्तरी क्षेत्र के लिए आईसीएमआर ने पीजीआई चंडीगढ़ को नोडल बनाया गया है। जिस पर पीजीआई से अनुमति मांगी गई, लेकिन पीजीआई ने पहले दो कर्मियों को चंडीगढ़ में एक दिन का प्रशिक्षण देने की बात कही। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. मल्लिवका अनुराधा, सहायक प्रो. विनील पाहुजा व साइंटिस्ट डा. दीपक द्विवेदी और दो लैब तकनीशियन प्रशिक्षण के लिए चंडीगढ़ जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें