श्रीनगर। नगर निगम की ओर से इन दिनों स्वच्छता, सड़क और पथ प्रकाश की व्यवस्थाओं पर विशेष फोकस किया जा रहा है। नगर निगम में शामिल हुए गांवों के आम रास्तों और सार्वजनिक स्थानों पर पथ प्रकाश की व्यवस्था के साथ ही सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नगर निगम की ओर से कार्ययोजना तैयार की गई है।
सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी ने बताया कि शामिल हुए गांवों में पार्कों की व्यवस्था, रास्तों और नालियों का निर्माण, पथ प्रकाश के साथ ही स्वच्छता आदि पर विशेष फोकस किया जा रहा है। बताया कि जहां विद्युत व्यवस्था नहीं है वहां सोलर लाइट लगवाई जा रही है। अब तक करीब 250 से अधिक सोलर लाइट लगवाई गई है, जबकि रास्तों और नालियों के निर्माण सहित नगर के आंतरिक मार्गों को गड्ढा मुक्त करने पर काम शुरू कर दिया है। संवाद