फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: सभी ठेकेदारों को समान रूप से काम देने की मांग

Fri, 10 Oct 2025 03:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर। लोक निर्माण विभाग में पंजीकृत सभी ठेकेदारों को समान रूप से काम देने की मांग के लिए ठेकेदारों ने लोनिवि कीर्तिनगर के अधिशासी अभियंता से मुलाकात की। उन्होंने कार्यों के वितरण में मनमानी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जो ठेकेदार सत्ता पार्टी से जुड़े हुए हैं, उन्हें ही काम में प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे आम ठेकेदारों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। यदि विभागीय अधिकारियों का यही रवैया रहा तो इसके खिलाफ उन्हें उग्र आंदोलन करने को विवश होना पड़ेगा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य उत्तम असवाल, रामलाल नौटियाल, विजयंत निजवाला, राजेंद्र सिंह चंद, उदय सिंह रावत, विनोद रावत, विपिन पंवार, सुरेश सिंह आदि मौजूद रहे।

Next
AU ऐप में पढ़ें