II
I
I
I
Iनदी का पुल बड़े वाहनों के लिए बंद होने से आदर्शनगर से होकर रपटे से गुजर रहे वाहन
I
Iएक जुलाई से खुल जाएंगे निजी और सरकारी स्कूल, एकाएक बढ़ जाएगी बसों की संख्या
I
I
I
Iसोलानी नदी पर हाल ही में बने रपटे से आदर्शनगर में हादसों की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय निवासियों के चेताने के बाद भी प्रशासन चुप्पी साधे हुए हैं। अब तक रपटे से निजी और सरकारी बसों के अलावा ट्रक व लोडर सहित अन्य बड़े वाहन आदर्शनगर से होकर गुजर रहे हैं। एक जुलाई से स्कूलों के खुल जाने से करीब दो हजार बच्चों की आवाजाही प्रभावित होगी।
I
Iसोलानी नदी पर बने पुल के कमजोर होने के चलते इस पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई थी। इसके बाद नदी पर एक रपटा तैयार कर भारी वाहनों को वहां से गुजारना शुरू कर दिया गया। एक महीने पहले स्थानीय निवासियों के साथ ही इस मार्ग पर मौजूद दो निजी स्कूलों के प्रबंधकों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से इस मार्ग पर स्कूली बसों के अलावा अन्य वाहनों पर रोक लगवाने की मांग की थी। तब उन्होंने स्कूल खुलने से पहले बड़े वाहनों पर रोक लगाने के लिए आश्वासन दिया था। अब एक जुलाई से दोबारा स्कूल खुल रहे हैं। रपटे से निजी और सरकारी बसों के अलावा अन्य बड़े वाहन दौड़ रहे हैं। ऐसे में इस बार फिर से लोगों की मुसीबतें बढ़ने वाली है।
विज्ञापन
I
I
I
Iस्कूल खुलते ही सुबह और दोपहर में इस मार्ग पर मौजूद निजी स्कूलों की 20 से अधिक बस सड़कों पर उतरेगी। इसके अलावा सोलानी नदी पार अन्य स्कूलों की 150 से अधिक बसें भी दिन में चार बार यहां से गुजरेगी। इससे इस मार्ग पर दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाएगी। मामले में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दिवेश शाशनी से बात करनी चाही तो उनका फोन रिसीव नहीं हो पाया।
I
Iजाम में फंसेगा पूरा इलाका
I
Iआदर्शनगर में मौजूद स्कूलों के कारण सुबह और दोपहर में सड़क पर जाम लग जाता है। एक तरफ स्कूलों में आने वाले बच्चों के अभिभावकों के वाहन तो दूसरी ओर आदर्शनगर में रहने वाले लोगों के वाहन सड़क पर उतर आते हैं। इसके अलावा अब रपटा चल जाने के बाद निजी वाहनों की यहां से आवाजाही शुरू हो गई है। ऐसे में आदर्शनगर से लेकर मलकपुर चुंगी तक जाम लगना तय है।I
I
I
I
I
I
I
Iइस मामले में अभी कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। मामला बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है तो संबंधित विभागों से वार्ता कर कोई हल निकाला जाएगा।
I
I- एल्विन रॉक्सी, एआरटीओ, रुड़की।I