श्रीनगर। रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास के वार्षिक समारोह का दूसरे दिन पूर्व छात्रों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के नाम पर रहा। इस मौके पर मुख्य अतिथि मढ़ी चौरास क्षेत्र की क्षेत्र पंचायत सदस्य भावना पंवार तथा विशिष्ट अतिथि रेखा उनियाल ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। छात्राओं ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। पूर्व छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव शेयर किए। विद्यालय से पढ़कर सफल हुए एल्यूमिनी सत्यम रागड़, अंकित रावत, डा. आदित्य काला, डॉ. तोषिता घिल्डियाल, आर्यन कंडारी, शुभम मंमगाई, प्रेरित मंमगाई, अमन सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को अपने अनुभव बताए व उन्हें सफल होने के लिए प्रेरित किया।