फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: डॉ. यादव निभाएंगे अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में निर्णायक की भूमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के शारीरिक शिक्षा विभाग में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. हीरालाल यादव का चयन आगामी 24 से 26 अक्तूबर तक रांची में आयोजित होने वाली सैफ (एसएएएफ) एथलेटिक्स प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में हुआ है। डॉ. यादव इससे पूर्व भी कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभा चुके हैं। वह देश के चुनिंदा एथलेटिक्स अधिकारियों में सम्मिलित हैं, जिन्होंने वर्ल्ड एथलेटिक्स की ब्रॉन्ज स्तर की परीक्षा क्वालीफाई की है। विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. ओपी गुसाईं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए इसे विश्विद्यालय के लिए भी उपलब्धि बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें