फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासन को सराहा

Sun, 11 Oct 2026 07:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पीएमश्री राइंका डांगचौरा में दो दिवसीय नामिका निरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। निरीक्षण दल प्रभारी आनंद सिंह खाती के नेतृत्व में टीम ने कक्षा शिक्षण, शैक्षणिक गतिविधियों, कार्यालय व्यवस्थाओं और पीएमश्री योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों का गहन निरीक्षण किया।
विज्ञापन

नामिका निरीक्षण में छात्रों ने प्रार्थना सभा, योग, समूहगान, बैंड प्रदर्शन, एनसीसी परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। निरीक्षण दल ने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन, छात्रों की प्रतिभा और शिक्षकों की टीम भावना की सराहना भी की। दल के सदस्यों ने कहा कि विद्यालय में देखने को मिली सकारात्मक गतिविधियों और सामूहिक प्रयासों से अन्य विद्यालयों को भी प्रेरणा मिलेगी। प्रधानाचार्य चंडी प्रसाद देवली ने अतिथियों का स्वागत करते हुए निरीक्षण दल में शामिल सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें