फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बिड़ला परिसर श्रीनगर के छात्रावासों की टपक रही है छत

Fri, 14 Jul 2023 04:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन




छात्र झेल रहे हैं दिक्कत, विवि के कुलसचिव से की शिकायत

संवाद न्यूज एजेंसी



श्रीनगर। गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर श्रीनगर में छात्रावासों की स्थिति जर्जर बनी है जिससे हल्की बारिश में ही छात्रावासों की छत टपकने लग जाती है। ऐसे में छात्रावासों में रह रहे छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। छात्रों ने कहा कि कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है और छात्रावासों की छत टपकने से कमरों में पानी भर रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रावासों का मरम्मतीकरण जल्द नहीं करने पर आंदोलन किया जाएगा।

जय हो छात्र संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने विवि के कुलसचिव डाॅ. धीरज शर्मा से मुलाकात की। जय हो के सदस्य वीरेंद्र बिष्ट ने बताया कि गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर स्थित त्रिशूल व चौखंबा छात्रावासों की छत हल्की बारिश में टपकने लग जाती है। छतों से सीमेंट गिर चुका है और सरिया काली पड़ चुकी है। कहा कि विवि प्रशासन की लापरवाही कभी भी बड़े हादसे में बदल सकती है। कुलसचिव डाॅ. शर्मा ने प्रभावित छात्रावासों का निरीक्षण करने, जल्द मरम्मतीकरण कार्य करने का भरोसा दिया। बताया गया कि विवि के बिड़ला व चौरास परिसर में कुल 13 छात्रावास हैं, इनमें बिड़ला परिसर के 4 छात्रावास 70 के दशक में बने थे। बहुत पुराने होने के कारण उनकी स्थिति दयनीय बनी है। जबकि चौरास परिसर स्थित 9 छात्रावास बेहतर हैं। प्रतिनिधिमंडल में पुनीत अग्रवाल, राहुल परिहार, सौरभ, अक्षांश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट

- त्रिशूल छात्रावास के तीन कमरों की छत टपक रही है। इन कमरों में रह रहे सभी चार छात्रों को कॉमन हॉल में शिफ्ट कर लिया गया है। विवि की निर्माण शाखा ने छत पर प्लास्टिक डाल दिया है। बारिश रुकने पर छत की मरम्मत कर ली जाएगी। पुराने छात्रावासों का ध्वस्तीकरण कर नए छात्रावास भवन बनाए जाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। - प्रो. दीपक कुमार, मुख्य छात्रावास अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें