फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पौड़ी में 32 गांवों की 11 पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जनपद में बारिश के कारण 32 गांवों की 11 पेयजल योजना की पाइप लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जिससे करीब जलसंस्थान के 400 उपभोक्ताओं के सामने जलसंकट भी पैदा हो गया। वहीं जलसंस्थान पौड़ी बारिश से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को दुरूस्त करने में जुट गया है।
विज्ञापन

जलसंस्थान पौड़ी के अधिशासी अभियंता एसके राय ने बताया कि 11 पेयजल योजनाएं बारिश के कारण प्रभावित हुई हैं। बताया कि पाबौ, एकेश्वर, धारी, त्रिपालीसैंण, बुंगी, भैंसकोट, स्वीत, जयकोट, जिरोली, बेडुल, जामला आदि पेयजल योजना की पाइन जगह- जगह पर टूटी है। जिन्हें दुरूस्त करने कार्य किया जा रहा है। बताया कि दो दिन के भीतर प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी। इसके अलावा इन गांवों में जलसंस्थान की ओर से पानी के टैंकरों की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही प्राकृतिक स्रोत से भी ग्रामीण पेयजल की आपूर्ति कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें