पौड़ी। श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर ब्रिगेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत विद्यालय भुवनेश्वरी में उपनयन संस्कार मनाया गया। इस दौरान आयोजित शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन में प्रधानाचार्य अनुसूया प्रसाद सुंदरियाल, वरिष्ठ अध्यापक नवीन जुयाल ने कहा की छात्रों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। अभिभावकों का सहयोग मिलेगा तो निरंतर छात्र तरक्की करेंगे। इसके बाद छात्र, शिक्षक और अभिभावकों ने संस्कृत सप्ताह के तहत विभिन्न संस्कृत गीत आदि के साथ शोभायात्रा निकाली। इस दौरान यज्ञोपवीत संस्कार हुआ। आचार्य नवीन ममगाईं ने कहा यज्ञोपवीत संस्कार भारतीय संस्कृति की पहचान है। इस मौके पर कमलदीप, आशीष, नवीन अनूप आदि आचार्यों ने गुरुमंत्र प्रदान किया। इस मौके पर ईशान डोभाल, नीरज पटवाल, अंकित मैठाणी, वीरेंद्र जुयाल आदि शामिल थे। संवाद