फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पौड़ी प्रगति पोर्टल से जनपद के विकास कार्यों की होगी निगरानी

Fri, 15 May 2026 04:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रशासन ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पोर्टल किया लाॅन्च
विज्ञापन

पौड़ी। जनपद में विकास कार्यों की निगरानी अब पौड़ी प्रगति पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। प्रशासन ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पोर्टल को लाॅन्च कर दिया है। इससे जनपद में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम स्वाति एस भदौरिया के मार्गदर्शन में तैयार इस पोर्टल के माध्यम से जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित आदि योजनाओं की वित्तीय और भौतिक प्रगति की नियमित निगरानी की जा सकेगी। बताया कि बीते दिनों जिला योजना समिति की बैठक में जनपद प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने पौड़ी प्रगति पोर्टल का औपचारिक शुभारंभ किया था। उन्होंने इस पहल की सराहना की थी। बताया कि पोर्टल के लिए सभी विभागों व उनके डिवीजनों को लॉगिन आईडी उपलब्ध कराई गई है। अधिकारी अपने विभागों के स्वीकृत विकास कार्यों की प्रगति, व्यय विवरण व कार्यस्थल के फोटो समय-समय पर अपलोड करेंगे। डीएसटीओ राम सलोने ने बताया कि पोर्टल के माध्यम से विकासखंड और विभागवार रिपोर्ट तत्काल प्राप्त की जा सकेगी। साथ ही कार्यों में हो रही देरी या लापरवाही को समय रहते चिह्नित कर अधिकारी कार्रवाई कर सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें