फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: निजी बीएड कॉलेजों में रिक्त सीटों पर प्रवेश की नहीं खुल पाई राह

विज्ञापन
विज्ञापन
सीयूईटी की बाध्यता के चलते बीएड की 40 प्रतिशत से अधिक सीटें रह गई खाली
विज्ञापन

श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि से संबद्ध निजी बीएड कॉलेजों में बीएड में प्रवेश के लिए सीयूईटी प्रवेश परीक्षा की बाध्यता होने के चलते रिक्त सीटों पर प्रवेश की राह नहीं खुल पाई है। एसोसिएशन ऑफ सेल्फ फाइनेंस इंस्टीट्यूट का कहना है कि इससे विवि से संबंद्ध 25 कॉलेजों में 40 प्रतिशत से अधिक सीटें खाली रह गई है। उन्होंने कहा कि विवि से अनुरोध किए जाने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
गढ़वाल केंद्रीय विवि में सत्र 2023-24 के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी इंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी) के माध्यम से विभिन्न व्यावसायिक एवं अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया संपन्न हुई थी। सीयूईटी के प्रवेश परीक्षा केंद्र राज्य से बाहर के शहरों में होने व परीक्षा के एक दिन पहले ही परीक्षा केंद्र के बारे में अधिकांश छात्रों को जानकारी मिलने के कारण कई छात्र प्रवेश परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए।
विज्ञापन

इससे स्नातक एवं स्नातकोत्तर के सामान्य व व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में बड़ी संख्या में सीटें खाली रह गई। विवि की ओर से रिक्त सीटों पर मेरिट के आधार पर प्रवेश का रास्ता खोला गया, लेकिन द्विवर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले छात्रों को इसका लाभ नहीं मिल पाया।
एसोसिएशन ऑफ सेल्फ फाइनेंस इंस्टीट्यूट उत्तराखंड के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल का कहना है कि उनकी ओर से विवि को पत्र भेजकर रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए रास्ता निकाले जाने का अनुरोध किया गया था। कहा कि यूजीसी ने भी विभिन्न पाठ्यक्रमों में खाली सीटों को भरने के लिए सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों को भेजे पत्र में अपनी प्रवेश परीक्षा कराए जाने या क्वालीफाइंग मार्क्स के आधार पर मेरिट से प्रवेश प्रक्रिया संपन्न कराने के निर्देश दिए थे। इधर, कुलसचिव डाॅ. धीरज शर्मा का कहना है कि बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश को लेकर सीयूईटी के माध्यम से ही प्रवेश दिए गए।
एसोसिएशन ऑफ सेल्फ फाइनेंस इंस्टीट्यूट उत्तराखंड के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल का कहना है कि उनकी ओर से विवि को पत्र भेजकर रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए रास्ता निकाले जाने का अनुरोध किया गया था। कहा कि यूजीसी ने भी विभिन्न पाठ्यक्रमों में खाली सीटों को भरने के लिए सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों को भेजे पत्र में अपनी प्रवेश परीक्षा कराए जाने या क्वालीफाइंग मार्क्स के आधार पर मेरिट से प्रवेश प्रक्रिया संपन्न कराने के निर्देश दिए थे। बावजूद बीएड पाठ्यक्रम में रिक्त सीटों को भरने के लिए कोई रास्ता नहीं निकाला गया।
विज्ञापन

इधर, कुलसचिव डाॅ. धीरज शर्मा का कहना है कि बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश को लेकर सीयूईटी के माध्यम से ही प्रवेश दिए गए। उन्होंने कहा कि आने वाले सत्र में सीयूईटी के कारण दिक्कतें न हो इसके लिए ठोस समाधान निकाले जाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें