फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बच्चों की मां ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड थलीसैण के एक गांव की महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली है। जिससे महिला के तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। हालांकि महिला की खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थलीसैण ब्लाक के बांजकोट गांव में पंकज लाल का परिवार रहता है। सोमवार को पंकज बाजार गया था और उसकी पत्नी गोदांबरी देवी घर पर थी। पंकज कुछ देर बाद घर पहुंचा, तो उसने देखा कि पत्नी गोदांबरी देवी के मुंह से झाग आ रहा है। परिजनों के साथ उसने पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में भर्ती किया। जहां डाक्टरों ने उपचार के बाद महिला को जिला चिकित्सालय पौड़ी रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। एसआई किशन दत्त शर्मा ने बताया कि बांजकोट गांव की महिला गोदांबरी देवी की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम मंगलवार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें