श्रीनगर। नगर निगम श्रीनगर की महापौर आरती भंडारी ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले के सफल आयोजन के लिए देहरादून स्थित विभिन्न जनप्रतिनिधियों से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें मेले में आमंत्रित किया। उन्होंने लैंसडाउन विधानसभा के विधायक एवं प्रसिद्ध श्री सिद्धबली मंदिर के महंत दिलीप रावत, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी व अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रण पत्र दिया है। मेयर ने कहा कि बैकुंठ चतुर्दशी मेला श्रीनगर की धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह मेला हमारी परंपरा, श्रद्धा और लोक संस्कृति को जीवित रखने का माध्यम है।