फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: जिम्मेदारी की भावना विकसित करने को किया प्रेरित

Thu, 30 Oct 2025 03:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत रेनबो पब्लिक स्कूल में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गढ़वाल विवि के मुख्य सतर्कता अधिकारी प्रो. एमएम सेमवाल और उप सतर्कता अधिकारी प्रो. महेंद्र बाबू ने विद्यार्थियों को अपने दैनिक जीवन में ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. रेखा उनियाल ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें