फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: जुगनू ऐप से नगर क्षेत्र में बढ़ रही राइड की डिमांड

Sat, 02 May 2026 06:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
100 से अधिक वाहनों का हो चुका है पंजीकरण
विज्ञापन

श्रीनगर। नगर क्षेत्र में स्थानीय रूटों पर जुगनू ऐप के माध्यम से शुरू हुई ऑनलाइन राइड की डिमांड बढ़ने लगी है। अब तक 100 से अधिक वाहनों ने इस प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण कराया है जिससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में बड़ी सहूलियत मिल रही है। खासकर, लोकल रूट्स पर पहले आवाजाही की जो दिक्कतें सामने आती थी अब ऐप से उन्हें सुविधा मिल रही है। श्रीनगर में इस सेवा का संचालन कर रहे अंकित शर्मा ने बताया कि इस सेवा की शुरूआत नगर क्षेत्र में 20 मार्च को हुई थी। शुरू में इसके खास परिणाम नहीं थे, लेकिन अब लोग इस सेवा का लाभ लेने गए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस सेवा को यहां शुरू करने का उद्देश्य कम से कम दूरी से लेकर लंबे रूट पर आवाजाही के लिए वाहनों की उपलब्धता कराना है। कहा श्रीनगर के अलावा रुद्रप्रयाग, पौड़ी में भी इस सेवा का लाभ लोगों को दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसका लाभ लेने के लिए जुगनू ऐप डाउनलोड करना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें