फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: दीपक जिला अध्यक्ष व शिवदयाल जिला सचिव बने

Sat, 02 May 2026 06:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उत्तराखंड मेडिकल लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। पौड़ी की कार्यकारिणी में दीपक बिजल्वाण को जिला अध्यक्ष, प्रदीप रावत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शिव दयाल भंडारी को जिला सचिव, शशि भूषण मैठाणी को जिला कोषाध्यक्ष, कल्पेश्वर भरतवाल को प्रवक्ता, सारथी जखमोला को संगठन मंत्री व भरत रावत को संप्रेक्षक चुना गया, जबकि वीरेंद्र सिंह नेगी को संरक्षक बनाया गया। कुसुम रावत, अनुपाल व नवीन कठैत को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। नव निर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को संगठन के प्रांतीय वरिष्ठ सलाहकार राकेश रावत ने शपथ दिलाई। इस मोकके पर प्रांतीय महासचिव महावीर सिंह चौहान ने कहा कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी लैब टेक्नीशियन संवर्ग के हितों के लिए संघर्ष करेगी और उच्च न्यायालय के ग्रेड पे 4200 रुपए संबंधी आदेश का अनुपालन करवाने में अग्रणी भूमिका निभाएगी। मौके पर संगठन को मजबूत करने और जनपद स्तर पर वेतन विसंगति दूर करने के लिए आंदोलन की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें