फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: श्रीनगर-रुद्रप्रयाग का सफर होगा आसान, चकाचक बनेगा डुंगरीपंथ-खेड़ाखाल मार्ग

Tue, 13 Jan 2026 07:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
15 करोड़ से अधिक की लागत से शुरू हुआ सुधारीकरण
विज्ञापन

पहले चरण में हो रहा स्कपर का निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। डुंगरीपंथ-छांतीखाल-खेड़ाखाल मार्ग इस वर्ष चकाचक हो जाएगा। मार्ग के डामरीकरण एवं सुधारीकरण के लिए 15 करोड़ से अधिक की धनराशि से कार्य शुरू हो गया है। पहले चरण में स्कपर का निर्माण किया जा रहा है। मार्ग का डामरीकरण होने से श्रीनगर, खिर्सू क्षेत्र एवं रुद्रप्रयाग क्षेत्र के लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। साथ ही यात्रा के दौरान वैकल्पिक मार्ग के रूप में भी इसका उपयोग हो सकेगा।
विज्ञापन

सिरोहबगड़ व फरासू के समीप भूस्खलन के कारण रोड बंद होने से डुंगरीपंथ-छांतीखाल मार्ग को वैकल्पिक तौर पर उपयोग में लाया जाता है। श्रीनगर, खिर्सू, रुद्रप्रयाग क्षेत्र के लिए बेहतर वैकल्पिक मार्ग होने के कारण इसके सुधारीकरण की मांग की जा रही थी। कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत की ओर से इस मार्ग के डामरीकरण व सुधारीकरण कार्य के लिए गत वर्ष सितंबर माह में 1589.54 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। करीब आठ किमी. लंबे इस वैकल्पिक मार्ग के चकाचक होने से स्थानीय लोगों सहित चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों के साथ ही बदरी-केदार यात्रा, ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण जाने वाले लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इसके साथ ही सिरोहबगड़ में हाईवे बंद होने के दौरान दिक्कतें भी नहीं झेलनी पड़ेंगी। लोनिवि श्रीनगर के अधिशासी अभियंता किशोर कुमार ने बताया कि मार्ग का सुधारीकरण कार्य शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में स्कपर निर्माण कार्य किया जा रहा है। उसके बाद चौड़ीकरण एवं डामरीकरण कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें