फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर अधूरे मोटर पुल से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग बस स्टैंड के पास शांता गदेरे पर बन रहे मोटर पुल का निर्माण कार्य एक सप्ताह से ठप पड़ा है। विभाग की काम करने की सुस्त रफ्तार व पुल का निर्माण पूरा न होने से यहां लगातार जाम की स्थिति बनी हुई है, जिससे यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। शांता गदेरे पर मौजूद पुलिया 100 साल से भी ज्यादा पुरानी हो चुकी है। ऑलवेदर रोड योजना के तहत इसी के पास नए मोटर पुल का निर्माण 2018 में शुरू होना था, लेकिन ऑलवेदर रोड 2022 में पूरा होने के बाद भी पुल का काम ठीक से शुरू नहीं हुआ। फरवरी 2024 में एनएच प्रशासन ने काम शुरू किया, लेकिन सड़क की कटाई के बाद मार्ग वन-वे हो गया। जिससे वाहनों को यू-टर्न लेने में दिक्कत हो रही है और जाम लग रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता विनोद टोडरिया ने विभाग पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा दो साल से विभाग कछुआ चाल में काम कर रहा है। अगर जल्द ही पुल का निर्माण शुरू नहीं हुआ, तो जनता को आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। एनएच लोनिवि के अधिशासी अभियंता राजवीर चौहान ने बताया कि पुल का निर्माण दो महीने के अंदर पूरा कर दिया जाएगा। पुल निर्माण कार्य को गति दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें