कीतिँनगर के रानीहाट गांव मे मांगो के लिए क्रमिक अनशन पर बैठे ग्रामीण
- फोटो : SHRINAGAR
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल मार्ग परियोजना में रोजगार, निर्माण कार्य में भागीदारी और अन्य मांगों के लिए आंदोलनरत नैथाणा, रानीहाट व दिवली के ग्रामीणों का क्रमिक अनशन बुधवार को भी जारी रहा। प्रभावितों ने कहा कि परियोजना निर्माण में भूमि और भवन जाने के बाद कई परिवार बेघर और बेरोजगार हो गए है।
विकासखंड कीर्तिनगर के नैथाणा, रानीहाट व दिवली के ग्रामीण विभिन्न मांगों के लिए पिछले 26 दिनों से आंदोलनरत हैं। क्रमिक अनशन पर बैठे ग्रामीणों ने कहा कि रेल परियोजना में उनकी काश्तकारी जमीन चली गई। जोकि उनकी आर्थिकी का मुख्य साधन था। कई परिवार भवन हीन हो चुके है, लेकिन उनको परियोजना में रोजगार नहीं मिल पा रहा है। जबकि परियोजना में प्रभावितों को रोजगार मिलता है। इस मौके पर मुकेश भट्ट, अवतार, बीरवल सिंह, भीम सिंह, राजेश चौहान, सुरेंद्र सिंह, नीमा देवी, रेनू, रूकमा, बबली, रजनी, पूनम, सुंदरी, नंदा, ज्योति, सरोजनी आदि मौजूद थे। संवाद