फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: सनातन संस्कृति की उदारता और वैश्विक शांति का शंखनाद हुआ

Tue, 03 Feb 2026 05:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री रघुनाथ मंदिर के प्रांगण में हुआ हिंदू सम्मेलन
विज्ञापन

देवप्रयाग। श्री रघुनाथ सनातन धर्म समिति की पहल पर हिंदू सम्मेलन में सनातन संस्कृति की उदारता और वैश्विक शांति का शंखनाद हुआ। श्री रघुनाथ मंदिर के प्रांगण में जुटे संतों और प्रबुद्ध वक्ताओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि हिंदुत्व किसी के धर्मांतरण का पक्षधर नहीं है बल्कि यह वह विराट चेतना है।

कृष्ण प्रणामी आश्रम के महंत विशुद्धानंद महाराज ने कहा कि हिंदू सम्मेलन का उद्देश्य किसी का विरोध करना नहीं, बल्कि विश्व में शांति की स्थापना करना है। उन्होंने कहा कि हम धर्मांतरण में विश्वास नहीं रखते, शांति प्रिय होना हमारा स्वभाव है और हिंदू हमारी पहचान। प्रांत पर्यावरण संयोजक चंदन ने कहा कि प्रकृति की पूजा हमारे जीवन का आधार है। उन्होंने नदियों को मां और वृक्षों को देवता मानने के संकल्प को दोहराते हुए पर्यावरण रक्षा को हिंदू समाज का मुख्य कर्तव्य बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी, जिला कार्यवाह महेंद्र दत्त बंगवाल, समिति अध्यक्ष सुधीर मिश्रा, नगरपालिका अध्यक्ष ममता, श्याम पंचपुरी, रजनीश, प्रमोद टोडरिया, रेखा भट्ट, शशि ध्यानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें