फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ में 31 प्रमुखों के भाग्य का फैसला आज

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच पर्वतीय जिलों के 31 विकासखंडों में प्रमुख के पद के लिए आज बुधवार को मतदान होगा। कुल 42 ब्लाकों में से 11 विकासखंडों में प्रमुखों का निर्विरोध चुना जाना तय है। पौड़ी जिले में दस, चमोली सात, टिहरी छह, उत्तरकाशी पांच और रुद्रप्रयाग के तीन विकासखंडों में आज प्रमुख पद का चुनाव होगा। सभी जिलों में मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विकासखंड कार्यालयों में सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक ब्लाक प्रमुख, ज्येष्ठ और कनिष्ठ प्रमुख पद के लिए मतदान होगा। इसके बाद मतगणना होगी और देर शाम तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

पौड़ी। जिले के 10 विकासखंडों में ब्लाक प्रमुख पद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा। जिला निर्वाचन विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले के विकासखंड कोट, कल्जीखाल, थलीसैण, एकेश्वर व द्वारीखाल में प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है, जबकि पाबौ, बीरोंखाल, जयहरीखाल, दुगड्डा, नैनीडांडा, पौड़ी, यमकेश्वर, खिर्सू, रिखणीखाल व पोखड़ा में प्रमुख पद के लिए मतदान होगा। समस्त विकास खंडों में प्रमुख पद पर सीधी टक्कर है। ज्येष्ठ व कनिष्ठ प्रमुख के पदों पर भी सीधा मुकाबला है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि प्रमुख, ज्येष्ठ व कनिष्ठ प्रमुख के पदों पर निर्वाचन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
रुद्रप्रयाग के तीन ब्लॉकों में प्रमुख समेत तीन पदों पर 17 प्रत्याशी
रुद्रप्रयाग। जनपद के अगस्त्यमुनि, जखोली व ऊखीमठ ब्लाक को आज नया प्रमुख मिल जाएगा। तीनों ब्लाकों में प्रमुख समेत ज्येष्ठ व कनिष्ठ प्रमुख के लिए कुल 17 प्रत्याशी मैदान में हैं। अगस्त्यमुनि ब्लॉक में सबसे अधिक प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि में 40 क्षेपं सदस्य हैं, जो प्रमुख पद के तीन, ज्येष्ठ प्रमुख के 2 और कनिष्ठ प्रमुख के 3 प्रत्याशियों के लिए मतदान करेंगे। वहीं, ऊखीमठ में 37 सदस्यीय सदन के 36 निर्वाचित सदस्य प्रमुख पद के लिए मतदान करेंगे। यहां ज्येष्ठ व कनिष्ठ प्रमुख निर्विरोध चुने जा चुके हैं, जबकि जखोली में 40 क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमुख के लिए 2, ज्येष्ठ प्रमुख के लिए 2 और कनिष्ठ प्रमुख के लिए मैदान में उतरे 2 प्रत्याशियों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी एसएस चौहान ने बताया कि मतदान और मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें