फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: प्रसिद्ध मजीन कांडा मेला 22 और 23 अक्तूबर को

Sat, 11 Oct 2025 04:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। राज्य के प्रसिद्ध मेलों में शामिल कांडा मेला (मजीन कांडा मेला) इस बार 22 एवं 23 अक्तूबर को आयोजित होगा। मजीन कांडा सेवा समिति के अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद भट्ट ने बताया कि मंजुघोषेश्वर महादेव कांडा मंदिर में दीपावाली के बाद हर साल दो दिवसीय छोटा कांडा और बड़ा कांडा मेला आयोजित किया जाता है। इस बार 22 अक्तूबर को छोटा कांडा एवं 23 अक्तूबर को बड़ा कांडा मेला होगा। मेले को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। मेले के दौरान मंजुघोष महादेव एवं मां भगवती के दर्शनों व आशीर्वाद के लिए क्षेत्र की ध्याणियों में विशेष उत्साह रहता है। दूर-दूर से यहां अपनी मनोकामना के लिए ढोल-दमाऊ के साथ श्रद्धालु निशान चढ़ाने आते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर आशीर्वाद ग्रहण करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें