एक बार फिर एचएनबी गढ़वाल विवि की कुलपति की फर्जी ईमेल आईडी बनाने का मामला सामने आया है। विवि के कुलसचिव ने इस संबंध में कोतवाल को तहरीर दी है।
सितंबर माह में भी कुलपति की फर्जी ईमेल आईडी बनाई गई थी। इस मामले की जांच साइबर सेल कर रहा है। एक बार फिर वॉयसचांसलर32 नाम से कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल की फर्जी ईमेल आईडी बनाकर विवि के अधिकारियों को ही मेल भेजी जा रही है। शनिवार को विवि के कुलसचिव डॉ. अजय खंडूड़ी ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने मुकदमा दर्ज करने का अनुरोध किया है। इधर, कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि विवि की शिकायत को साइबर सेल भेजा जाएगा।