फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक देवप्रयाग के नेतृत्व में आंदोलनकारियों का प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी जिले से पौड़ी जिले में एनसीसी अकादमी स्थानांतरण के विरोध में आंदोलन चला रहे आंदोलनकारियों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के समक्ष अपना पक्ष रखेगा। आगामी 29 जुलाई की शाम विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी की अगुवाई में मुख्यमंत्री से वार्ता करेगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने पौड़ी जिले के कोट ब्लाक के देवार गांव में एनसीसी अकादमी को स्वीकृति देते हुए निर्माण के लिए भूमि आवंटित कर दी है, जबकि लगभग ढाई साल पूर्व तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने टिहरी जिले के देवप्रयाग ब्लाक के श्रीकोट माल्डा में अकादमी का शिलान्यास किया था। इसके विरोध में स्थानीय जनता ब्लॉक मुख्यालय हिंडोलाखाल में आंदोलन चला रही है। इस प्रकरण में जनता और कांग्रेस के निशाने पर स्थानीय विधायक विनोद कंडारी भी हैं। विधायक देवप्रयाग क्षेत्र विनोद कंडारी ने बताया कि 29 जुलाई की शाम पांच बजे आंदोलनकारियों की देहरादून में मुख्यमंत्री से वार्ता करायी जाएगी। ताकि स्थिति स्पष्ट हो और कोई भ्रम की स्थिति न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें