फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: राइंका श्रीनगर के कई कक्षा-कक्षों की हालत जर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। नगर के प्रमुख सरकारी विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर के कई कक्षा-कक्षों की हालत जीर्ण-शीर्ण बनी हुई है। विद्यालय के एनएसएस कक्ष की टिन की छत दो बार रिपेयर होने के बावजूद उखड़कर जमीन पर पड़ी है।राजकीय इंटर कॉलेज में वर्तमान में 218 छात्र अध्ययनरत हैं। सुगम श्रेणी में आने के बावजूद विद्यालय के जर्जर हो रहे कक्षा-कक्षों की सुध नहीं ली जा रही है। प्रधानाचार्य कक्ष से सटे कार्यालय के बरामदे में लकड़ी की सीलिंग अत्यधिक जर्जर हो चुकी है। जिसके गिरने का भय बना हुआ है। गत वर्ष आंधी से विद्यालय की एनएसएस कक्ष की टिनशेड उखड़कर गिर गई थी।
विज्ञापन

दो बार रिपेयर कराने के बावजूद टिनशेड पुन: उखड़कर नीचे गिर चुका है। विद्यालय के प्रधानाचार्य एसएस मेहरा ने बताया कि सिंचाई विभाग के ठेकेदार द्वारा दो बार टिनशेड की मरम्मतीकरण का कार्य कराया जा चुका है। जिसका बांड अब खत्म हो चुका है। संबंधित विभाग की ओर से कार्य संतोषजनक नहीं कराया गया। उन्होंने कहा कि इस कक्ष में विद्यालय से संंबंधित कई बैठकें और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे। कहा कि कार्यालय के बरामदे की सीलिंग को ठीक करने के लिए आपदा के तहत ग्रामीण निर्माण विभाग को कई बार पत्र भेजे गए हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें