फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: सीओ ने खंगाले महिला थाने के अभिलेख

Wed, 30 Sep 2026 06:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। क्षेत्राधिकारी श्रीनगर तपेश कुमार चन्द ने महिला थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और अभिलेखों की जांच की। उन्होंने लंबित विवेचनाओं, जनशिकायतों, समन और वारंटों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीओ ने थाना परिसर, कर्मचारी बैरक, महिला हेल्प डेस्क, हवालात और मालखाने का जायजा लिया। उन्होंने एफआईआर रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों की भी जांच की और साफ-सफाई व अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। आगामी त्योहारों को देखते हुए चेकिंग और निगरानी बढ़ाने के साथ सत्यापन अभियान में तेजी लाने को कहा गया। उन्होंने नशा मुक्ति अभियान और जनजागरूकता कार्यक्रमों को भी प्रभावी तरीके से संचालित करने पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन



पात्र सदस्यों को तीन लाख तक ऋण देने पर सहमति
श्रीनगर। श्रीकोट गंगानाली में बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति लिमिटेड की बोर्ड बैठक हुई। बैठक में सदस्यों के हित और सहकारिता को मजबूत करने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई। दीन दयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के तहत पात्र सदस्यों को अधिकतम तीन लाख रुपये तक ऋण सुविधा उपलब्ध कराने पर सहमति बनी। बैठक में समिति के सदस्यों को दीन दयाल उपाध्याय मध्यकालीन ऋण उपलब्ध कराने, नई एमपैक्स के गठन के लिए वर्तमान अथवा पुरानी एमपैक्स का विभाजन न करने और संचालक मंडल के सदस्यों को नियमानुसार मानदेय दिए जाने पर भी सहमति जताई गई। सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने और क्षेत्र में नए सदस्यों को जोड़ने के लिए बैठकें करने का भी निर्णय लिया गया। अध्यक्षता अर्जुन सिंह रावत ने की। बैठक में सचिव शोभा बहुगुणा, कुशलानाथ, दुर्गेश नौटियाल, हीरा देवी, अनीता भंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें