फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर: सीएम धामी ने चाय की दुकान पर लोगों से किया संवाद, मजदूरों का जाना हाल

Wed, 28 Oct 2026 07:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी

सार

कीर्तिनगर पुल के पास भी मुख्यमंत्री ने रुककर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया और उनके उत्पादों के विपणन की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने उन्हें करवाचौथ तथा दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
दुकान पर चाय पीते सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्रा के दौरान राजमार्ग की जमीनी हकीकत और व्यवस्थाओं का जायजा लेने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को गैरसैंण से हेलिकॉप्टर से श्रीनगर के जीवीके हेलिपैड पहुंचे। इसके बाद सड़क से अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना हुए। उन्होंने स्थानीय कारोबारियों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद भी किया। श्रीनगर के पास पौड़ी चुंगी पर सीएम ने मंगल सिंह की चाय की दुकान पर चाय भी पी व लोगों से बातचीत की। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों को खुद चाय भी परोसी।

विज्ञापन


कीर्तिनगर पुल के पास भी मुख्यमंत्री ने रुककर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया और उनके उत्पादों के विपणन की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने उन्हें करवाचौथ तथा दीपावली की शुभकामनाएं दीं। सीएम मलेथा में विधायक विनोद कंडारी के आवास पर रुके व कार्यकर्ताओं से मिले। मूल्यगांव के पास सड़क निर्माण कार्यों में लगे मजदूरों को देखकर मुख्यमंत्री ने कार रुकवाई और उनका हाल-चाल पूछा। सीएम को अचानक अपने बीच पाकर मजदूरों के चेहरे खिल उठे। देवप्रयाग पहुंचकर बस अड्डे पर मुख्यमंत्री ने दुकानदारों और महिलाओं से बातचीत की और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने बस स्टेशन स्थित सुलभ शौचालय का औचक निरीक्षण किया और अधिशासी अधिकारी राहुल भंडारी को सुलभ शौचालय को और अधिक आधुनिक तथा हाईटेक बनाने के निर्देश दिए। ताकि यात्रियों और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। मुख्यमंत्री संगम व्यू प्वाइंट भी पहुंचे जहां से उन्होंने अलकनंदा और भागीरथी के पवित्र संगम के दर्शन किए।
विज्ञापन


श्रीनगर से देहरादून कार से निकले सीएम: मार्ग का लिया जायजा, संगम दर्शन और शौचालय को हाईटेक बनाने के निर्देश

बैकुंठ चतुर्दशी मेले का दिया आमंत्रण
इससे पूर्व हेलिपैड पर जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया, एसडीएम नुपूर वर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मेयर आरती भंडारी और पूर्व जिला पंचायत सदस्य लखपत भंडारी ने मुख्यमंत्री को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मेयर आरती भंडारी ने मुख्यमंत्री को 23 नवंबर को होने वाले बैकुंठ चतुर्दशी मेले का आमंत्रण दिया। साथ ही 31 अक्तूबर को श्रीनगर में विकास कार्यों एवं शिलान्यास कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने का भी अनुरोध किया।
विज्ञापन


व्यवस्थाएं जुटाने में छूटे पसीने
मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम अचानक बना। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन व पुलिस की टीम जीवीके हेलिपैड पर व्यवस्थाओं को जुटाने के लिए पहुंची। वहीं पुलिस की ओर से ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात किए गए। जीवीके हेलिपैड के लिए जाने वाले उबड़-खाबड़ सड़क को आनन-फानन में ठीक कराया गया व पानी का छिड़काव किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें