फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बाल रंग यात्रा का आगाज, दास्तान-ए-दिल्ली नाटक के मंचन ने बांधा समां

Sat, 16 May 2026 05:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विश्वविद्यालय के लोक कला एवं संस्कृति निष्पादन केंद्र की ओर से आयोजित बाल रंग यात्रा का शुभारंभ ऐतिहासिक नाटक दास्तान-ए-दिल्ली के मंचन के साथ हुआ। इस दौरान शहर के मार्शल पब्लिक स्कूल के बाल कलाकारों के अभिनय, संवाद अदायगी और मंच सज्जा को दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रो. डीआर पुरोहित, मार्शल स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर जलेश सब्रवाल व प्रधानाचार्या प्रिया सब्रवाल ने किया। नाटक में दिल्ली के इतिहास को विभिन्न कालखंडों में घटित घटनाओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। निर्देशन एमए रंगमंच के छात्र दिनेश व उपासना भट्ट ने किया। नाटक में अग्रिम, अर्पित, इशिका, आशीष, शिवम, काजल, अंशिका, अंबिका, आराध्या, सक्षम, ऋषभ, अभिषेक, अभिनव, नैतिक, अंश, देव, सृष्टि, दिव्यांशु, इशिता, आयुष्मान, सुशांत, विहान, सुहाना, मानसी, दिव्या, पूर्वी सहित अनेक छात्र-छात्राओं ने अभिनय किया। मौके पर मिनाक्षी कर्नाटक, केंद्र के निदेशक गणेश खुगशाल, उपनिदेशक डॉ. संजय पांडे तथा सहायक निदेशक महेंद्र सिंह पंवार आदि
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें