फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: भक्तियाना में बंदरों का आतंक बढ़ा, महिला समेत दो घायल

Sat, 16 May 2026 04:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र के भक्तियाना में बंदरों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। हालत यह है कि लोगों का घरों की छतों पर कपड़े सुखाना तक मुश्किल हो गया है। शुक्रवार को बंदरों के हमले में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। लगातार बढ़ रही घटनाओं से स्थानीय लोगों में डर और नाराजगी है।
विज्ञापन

वार्ड 29 की पार्षद पूजा किमोठी ने कुछ दिन पूर्व नगर निगम मेयर और नगर आयुक्त को पत्र देकर बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की थी। स्थानीय निवासी राहुल, नितिन और रमेश ने बताया कि शुक्रवार शाम एसएसबी कॉलोनी निवासी एक महिला अपने पति के साथ गेट से बाजार की ओर जा रही थी। इसी दौरान गेट के पास पेड़ पर बैठे बंदर ने अचानक महिला पर झपट्टा मार दिया और उसके पैर पर हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने बंदर को भगाया। वहीं दूसरी घटना में एक 50 साल के व्यक्ति छत पर कपड़े डालने गए थे तभी अचानक बंदर ने उन पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बंदर कपड़े फाड़ रहे हैं और मौका मिलते ही घरों की रसोई में घुस जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि बंदर राह चलते लोगों पर भी हमला कर रहे हैं। नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त रविराज सिंह बंगारी ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और वन विभाग से वार्ता कर समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें