फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: कांग्रेस के गोदियाल व पूर्व मंत्री हरक सिंह का प्रचार भी बेअसर रहा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




पौड़ी। कांग्रेस के स्टार प्रचारक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत भी पौड़ी के मतदाताओं का विश्वास जीतने में सफल नहीं हो पाए। हालांकि उनकी जनसभाओं के बूते कांग्रेस पालिका चुनाव में दूसरे स्थान पर रही। दोनों स्टार प्रचारकों ने पौड़ी में दो बार पार्टी प्रत्याशी यशोदा नेगी के लिए जनसभाएं की। इस चुनाव में यशोदा नेगी को 2937 मत पड़े, जो कि कुल मतदान के 33.66 फीसदी रहा। यशोदा नेगी को अपने वार्ड-एक से सर्वाधिक 522 वोट मिले। जबकि सबसे कम 106 वोट वार्ड- 7 से पड़े।
विज्ञापन






चार-चार स्टार प्रचारक भी भाजपा को नहीं जीता पाए





पौड़ी। भाजपा के चार-चार स्टार प्रचारक अपनी विभिन्न जनसभाओं को वोट के रूप में तब्दील नहीं कर पाए। पौड़ी में भाजपा के पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत, सांसद अनिल बलूनी, काबीना मंत्री धन सिंह व सतपाल महाराज की पौड़ी में जनसभाओं के बाजवूद पार्टी प्रत्याशी पालिका चुनाव में तीसरे स्थान पर रहीं। इन स्टार प्रचारकों ने पौड़ी में नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से मतदाताओं का पहुंचने का प्रयास किया था। सुषमा रावत को 1240 वोट पड़े, जो कि कुल मतदान का 14.21 फीसदी रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें