फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवप्रयाग के तीन मोटर मार्गों को मिली स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन ने राज्य योजना के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के तीन मोटर मार्गों को प्रथम चरण की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी है। क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने बताया कि शासन ने करीब 15 किलोमीटर मोटर मार्गों के निर्माण के लिए 146.89 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 में इसके लिए 30 हजार की धनराशि अवमुक्त की गई है। विधायक ने बताया कि इन मोटर मार्गों में मरऊं कोलकांडा से उनाना पेयजल टैंक होते हुए नागराजा गैर अनुसूचित बस्ती बुड़कोट तक करीब 56.94 लाख से 6 किमी मोटर मार्ग का निर्माण किया जाएगा। कीर्तिनगर ब्लॉक के दोफिन नामी तोक से नौकू, चढीग, बैल्या, सूरियों, पौण, जीतूधार, नौलीपाणी तक 4 किमी मोटर मार्ग के निर्माण पर 20.80 लाख खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा छड़ियाड़ा बैंड से जरोला डांग मथगांव 5 किमी मोटर मार्ग निर्माण के लिए 69.15 लाख स्वीकृत किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें