फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: देवलगढ़ में धूमधाम से मनाया बिखोत मेला, गौरा देवी को झुलाया झूला

Tue, 14 Apr 2026 07:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। देवलगढ़ में बिखोत मेला धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने यहां स्थित गौरा देवी मंदिर और राजराजेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। गौरा देवी मंदिर में इस दौरान विशेष पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां श्रद्धालुओं ने मां गौरा देवी की मूर्ति को झूला झुलाया। मेले के मुख्य आकर्षण के रूप में भगवती मां गौरादेवी की प्रतिमा को पारंपरिक झूले में विराजमान कर झुलाया गया। वहीं सिद्धपीठ श्री राजराजेश्वरी मंदिर में श्री यंत्र, महाकाली यंत्र, कामाख्या यंत्र व बटुक भैरव की विशेष पूजा-अर्चना के साथ यज्ञ का आयोजन भी किया गया। श्री राजराजेश्वरी मंदिर के मुख्य पुजारी कुंजिका प्रसाद उनियाल व गौरा देवी मंदिर के पुजारी मनीष कपरवाण ने बताया कि बिखोत मेले की परंपरा वर्षों पुरानी मानी जाती है, जो कभी फसली मेले के रूप में भी प्रसिद्ध रहा है। इस अवसर पर परंपरानुसार ग्रामीण नई फसल से बने व्यंजन आज भी देवी को अर्पित करते हैं। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने मेले की रौनक बढ़ाई। साथ ही मेले में स्थानीय उत्पाद, खानपान और पारंपरिक वस्तुओं की दुकानों पर भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। बता दें कि सुमाड़ी गांव के लोगों की ओर से गौरा देवी को कुलदेवी के रूप में पूजा जाता है। सुमाड़ी को देवी का मायका और देवलगढ़ को ससुराल माना जाता है। मौके पर समाज सेवी मोहन काला, गौरा देवी मंदिर समिति देवलगढ़ के अध्यक्ष जगदंबा काला, सचिव रूकम सिंह पंवार, सुधीर बहुगुणा, यमुना प्रसाद काला, मंगल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें