फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: एनएमओपीएस की गढ़वाल मंडल कार्यकारिणी का किया गठन

Tue, 14 Apr 2026 06:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस), उत्तराखंड के अंतर्गत पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन को मजबूती देने के उद्देश्य से गढ़वाल मंडल कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसके तहत विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को संगठन में जिम्मेदारियां सौंपी हैं। संगठन के गढ़वाल मंडल महामंत्री डाॅ. देवेंद्र फस्र्वाण ने बताया कि नई कार्यकारिणी में महिपाल सिंह चौहान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दीपक भट्ट व वीरेन्द्र सिंह पंवार को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सुरेंद्र सिंह असवाल, मोहित मनोचा व गुरु प्रसाद भट्ट को संयुक्त मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अनूप सिंह नेगी, राकेश गैरोला, संजय सिंह बिष्ट और विक्रम सिंह राणा को सह संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। इसके अलावा राजेन्द्र रावत और मनीष गडिया को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। शिव दर्शन नेगी, परमवीर सिंह रावत एवं रविन्द्र बड़थ्वाल को संयुक्त प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें