फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: दीपों की ज्योति और जयकारों से गूंजा भुवनेश्वरी मंदिर

Sun, 22 Mar 2026 04:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
सिद्धपीठ भुवनेश्वरी मंदिर परिसर में  मौजूद श्रद्धालु।- समिति।
विज्ञापन
पौड़ी। चैत्र नवरात्र पर सिद्धपीठ भुवनेश्वरी मंदिर में रविवार को चतुर्थ दिन मां चंद्रघंटा के स्वरूप की विधि-विधान से पूजा हुई। सुबह से ही मंदिर परिसर में दूर-दूर से आए भक्तों ने मां भुवनेश्वरी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। दीपों की ज्योति, घंटियों की गूंज और भक्तों के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। सिद्धपीठ के मुख्य पुजारी विकास जुयाल ने बताया कि सुबह से ही भक्तों का निरंतर आवागमन बना हुआ है। वहीं जय नागराज मंडली खडेथ ,रमया कीर्तन मंडली लोवर चोपड़ा, कठूड, खोला, मां भगवती कीर्तन बैंज्वाडी व पितृमोहल्ला की मंडलियों के भजनों से पूरे परिसर को भक्ति मय बनाया। प्रवचन प्रतियोगिता में धर्म और संस्कृति का संदेश दिया। समिति के अध्यक्ष दिगंबर जुयाल, सचिव सतीश जुयाल ने बताया कि सभी प्रतिभागियों और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर नवीन जुयाल, अनसूया प्रसाद, बीएल नौटियाल, अर्जुन रावत, वीरेंद्र नैथानी, विमल जुयाल, डाॅ. नवीन ममगाईं आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें