पौड़ी। प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर जन-जन की सरकार-चार साल बेमिसाल थीम पर पौड़ी समेत विकासखंडों में 23 से 25 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे। तीन दिवसीय कार्यक्रमों के तहत चिकित्सा, रक्तदान, दिव्यांगजनों के लिए कैंप व उपकरण वितरण कार्यक्रम होंगे। सीडीओ गिरीश गुणवंत ने वीसी के माध्यम से कार्यक्रमों की तैयारी बैठक लेते हुए अधिकारियों को तय समयसीमा में सभी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं। बताया कि पौड़ी में संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह हाल में 23 मार्च को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल भी लगाए जाएंगे। महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर लगेंगे। साथ ही प्रतियोगिताएं भी होंगीं। इस मौके पर पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, डीडीओ मनविंदर कौर आदि मौजूद रहे। संवाद