फुटपाथ पर दुकाने सजाने से राहगीरों को होती है दिक्कत
श्रीनगर। शहर में अतिक्रमण का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। व्यापारी फुटपाथ पर दुकानें सजाए बैठे हैं। रही सही कसर रेहड़ी और ठेली वाले पूरा कर रहे हैं। नगर निगम श्रीनगर का बाजार सब्जी मंडी रोड, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग व काला रोड के साथ श्रीनगर से गुजर रहे ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर दोनों तरफ है फुटपाथ पर व्यापारियों ने सामान सजा देते हैं।
रेहड़ी और ठेली वाले सड़क पर ही अपनी दुकानें सजाते हैं। कई स्थानों पर लोग फुटपाथ का इस्तेमाल अपने वाहनों को पार्क करने के लिए करते हैं, जिससे राहगीर मजबूरन सड़क पर चलते हैं। इससे कई बार बाजार में जाम की स्थिति भी बन जाती है। नगर निगम समय-समय पर अभियान चलाकर अतिक्रमण करने पर व्यापारियों के चालान काटकर अभियान बंद कर देता है। अभियान बंद होते ही फिर से अतिक्रमण हो जाता है।
समय समय पर अभियान चलाकर अतिक्रमण करने वालों के चालान काटे जाते हैं। जल्द फिर से अभियान चलाया जाएगा। चालान काटने के साथ सामान जब्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी, जिससे शहर को अतिक्रमण मुक्त किया जा सके।
शशि पंवार, स्वास्थ्य निरीक्षक नगर निगम श्रीनगर