फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: सिलिंडर न मिलने पर एजेंसी घेरी, नारेबाजी की

Mon, 11 May 2026 07:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

केदार मोहल्ले में करीब तीन माह से नहीं मिली गैस तो भड़के लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। कमलेश्वर स्थित केदार मोहल्ले में करीब तीन माह से नियमित रूप से गैस सिलिंडर न मिलने के विरोध में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग इंडेन गैस एजेंसी कार्यालय पहुंचे और जमकर नारेबाजी करते हुए एजेंसी का घेराव किया। लोगों ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि केदार मोहल्ले में करीब 300 परिवार रहते हैं लेकिन पूरे वार्ड में अंतिम बार 11 फरवरी को गैस सिलिंडर की सप्लाई हुई थी। इसके बाद अप्रैल माह में भी केवल करीब 50 परिवारों को ही सिलिंडर मिल पाए। अधिकांश लोग अब तक गैस मिलने का इंतजार कर रहे हैं। गैस सिलिंडर उपलब्ध न होने से लोगों को मजबूरी में लकड़ी और अन्य वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इस मौके पर उषा कंडारी, पार्षद मीना असवाल, आरती, कुसुम, कमला पंवार, रेखा, प्रीति, सर्वेश्वरी, ममता रावत, सीमा, पूर्णानंद जुयाल आदि मौजूद रहे। वहीं इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक नीलकमल कपरवाण ने बताया कि मंगलवार को केदार मोहल्ले में गैस सिलिंडरों की सप्लाई भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जीआईटीआई मैदान में बंटे गैस सिलिंडर
श्रीनगर। सोमवार को जीआईटीआई मैदान में इंडेन गैस सिलिंडरों का वितरण किया गया। सिलिंडरों के लिए लोग सुबह चार बजे से ही लाइन में लग गए थे। सिलिंडर के लिए करीब 10 बजे तक लोगों का नंबर आना शुरू हुआ। इस दौरान यहां बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुंच गए। अन्य मोहल्लों से भी उपभोक्ता यहां सिलिंडर लेने के लिए पहुंचे लेकिन सीमित संख्या में सिलिंडर होने के कारण कई उपभोक्ताओं को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें